स्वाति कुमारी
कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चे बहुत उत्साहित रहते हैं। घरों और स्कूलों में छोटे बच्चों को कृष्ण के अवतार में सजाकर तैयार किया जाता है।
आप भी इस जन्माष्टमी में इन आसान टिप्स को फॉलो करके अपने बच्चों को श्री कृष्ण के रूप में तैयार कर सकती हैं।
बच्चों के साइज का धोती और कुर्ता आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। आप गोटा वर्क वाला पीला धोती कुर्ता अपने बच्चे को पहनाएं।
पहनाएं ऐसे पोशाक
बाजार में पोशाक से मिलता जुलता मुकुट खरीदे और बच्चों को पहनाएं। इसके अलावा आप मुकुट पर फैंसी मोर पंख लगना ना भूलें।
मुकुट और मोर पंख
बाल गोपाल की पहचान उनकी बांसुरी से होती है। आप मिरर वर्क वाला या रंग बिरंगे रंग का बांसुरी अपने बच्चे को दे सकती हैं।
बांसुरी
लुक कंप्लीट करने के लिए बच्चे को मोतियों की माला और कानों में आर्टिफिशियल इयरिंग्स पहनाएं। ये लुक खूबसूरत बना देगा।
एक्सेसरीज़
बच्चों का हल्का सा मेकअप कर लें। पिंक ब्लशर लगाना न भूलें। काजल से आंखें सुंदर लगेंगी। गुलाबी या लाल लिपस्टिक लगाएं।
ऐसे करें मेकअप
स्वाति कुमारी