जन्माष्टमी में इन 9 चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे श्रीकृष्ण

Puja Tips

स्वाति कुमारी

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन-मिसरी का भोग लगाएं। उन्हें माखन बहुत प्रिय है। इसका भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं।

कृष्ण गले में वैजयंती की माला धारण करते है। जन्माष्टमी के दिन पूजा में वैजयंती के फूल चढ़ाने से वो भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।

लड्डू गोपाल के जन्म के बाद उन्हें चांदी या बांस की बांसुरी अर्पित करें। इसे चढ़ाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और आनंद बना रहता है।

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल के जन्म के बाद उनके मुकुट में मोरपंख लगाएं। इसे राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतिक माना गया है। 

जन्माष्टमी के दिन जन्म और श्रृंगार के बाद बाल गोपाल को झूला-झुलाने की परंपरा रही है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती हैं।

इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा में डंठल वाला खीरा जरूर चढ़ाएं। इसे चढ़ाने का धार्मिक महत्व माना गया है। 

श्री कृष्ण के जन्म के दौरान उन्हें शंख से स्नान करवाया जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी भी अपने हाथों पर शंख धारण किए रहते है।

भगवान विष्णु ने तुलसी को अपने सिर पर स्थान दिया है। इसलिए श्री कृष्ण के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर डालें। 

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को जटा वाला नारियल और 11 बादाम चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंदिर में दीपक जलाते समय रखें इन 7 बातों का ध्यान

Puja Tips

स्वाति कुमारी