निक्की मिश्रा
भिगोए हुए बाजरी में मूंगदाल, दालचीनी, तेजपत्ता, हल्दी डालकर उबालें। फिर राई और सूखी मिर्च का तड़का लगाकर सर्व करें।
बाजरी खिचड़ी
भीगे हुए साबूदाना लें, इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर इसमें साबूदाना, मूंगफली, नींबू, आलू और धनिया पत्ती डालकर खिचड़ी तैयार करें।
साबूदाना खिचड़ी
इसे बनाने के लिए चावल में अरहर दाल, मसूर दाल, मूंग, चना दाल लें। इसमें सभी तरह के मसाले डालकर खिचड़ी तैयार करें
मिक्स दाल खिचड़ी
कुकर में पालक, चावल और दाल डालकर सीटी लगाएं। आप चाहे तो इसमें टमाटर, हरी मिर्च और जीरा का तड़का भी लगा सकते हैं।
पालक की खिचड़ी
मसूर और मूंग की दाल में उबले चावल, हरी मिर्च, लाल टमाटर, हल्दी, जीरा और तेज पत्ता डालकर खिचड़ी तैयार करें। फिर दही के साथ सर्व करें।
प्लेन खिचड़ी
कुकर में एक कटोरी चावल, साबुत मूंगदाल, सोयाबीन, मिक्स दाल डालकर सीटी लगाएं। फिर खड़ी मिर्च और जीरा का तड़का लगाकर सर्व करें।
सोयाबीन खिचड़ी
अरहर दाल और चावल में लौंग, तेजपत्ता, नमक डालकर कुकर में सीटी लगाएं। इसमें जीरा और घी का तड़का लगाकर दही के साथ सर्व करें।
अरहर दाल की खिचड़ी
लगभग सभी तरह की सब्जियां जैसे- गोभी, मटर, गाजर इत्यादि लें। इसमें चावल, दाल डालकर कुकर में सीटी लगाकर खिचड़ी सर्व करें।
मिक्स वेज खिचड़ी
निक्की मिश्रा