सुनैना
आलू को घिस कर रुई की मदद से इस का रस आंखों के नीचे लगा लें। फिर 10 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को हल्का कर काले घेरों को कम करता है।
आलू
खीरे के दो स्लाइस काटें और इन्हें आंखों के नीचे रख लें। 15-20 मिनट बाद हटा दें और चेहरे को धो लें। इससे डार्क सर्किल कम होते हैं।
खीरा
टी-बैग्ज़ को ठंडे पानी में भिगो कर आंखों पर 10 से 12 मिनट के लिए रख लें। यह सूजन को दूर करने का काम करते हैं।
टी-बैग्ज़
एलोवेरा का जेल निकालकर उसे आंखों के नीच लगा लें और रातभर के लिए छोड़ दें। यह आंखों के नीचे काले घेरों को कम करता है।
एलोवेरा
टमाटर का रस निकालकर उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला लें। अब इसे 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं।यह काले घेरों को कम करने का काम करते हैं।
टमाटर
रुई की मदद से आंखों पर गुलाब जल लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह त्वचा को तरोताज़ा रखता है और सूजन भी कम करता है।
गुलाब जल
रुई की मदद से आंखों के आसपास ठंडा दूध लगाएं। इसे 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह एक नैचुरल क्लेंज़र है, जो डार्क सर्कलस कम करता है।
दूध
नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और इससे आंखों के नीचे मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें। यह आंखों की सूजन को कम करता है।
नारियल तेल