प्रियंका शर्मा
अकसर तबीयत खराब होने पर या गर्मी के मौसम में लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
इसके कई फायदे है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नारियल पानी का सेवन करने से ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
आइए आज फायदे की नहीं बल्कि लगातार नारियल पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानें-
नारियल पानी बीपी लो करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में बीपी से परेशान लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर
अगर आपको पेट संबंधी कोई परेशानी है तो नारियल पानी का रोज सेवन करने से डायरिया जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।
लूज मोशन
कई लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्या अक्सर होती रहती है। नारियल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में नारियल पानी के अधिक सेवन से बचें।
सर्दी-जुकाम
किडनी की समस्या से परेशान लोगों को नारियल पानी के सेवन से बचना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है, जो किडनी को प्रभावित कर सकता है।
किडनी
सर्जरी के पहले और बाद में ब्लड प्रेशर का संतुलन में होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपकी कोई सर्जरी हुई हो या होने वाली हो, तो नारियल पानी का सेवन ना करें।
सर्जरी
जिन लोगों को शुगर की परेशानी है, उन्हें इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसमें शुगर और हाई कैलोरी होती है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाता है।
शुगर
हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये 8 फूड्स
Healthy Diet:
निक्की मिश्रा