श्‍वेता

सर्दियों के इन स्वादिष्ट भारतीय अचारों को खाने से न चूकें

Winter Pickle

भारतीय भोजन अचार के बिना अधूरा है। यह हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां कुछ अचार दिये गये हैं, जिन्हें इस सर्दी में जरूर खायें।

गाजर का आचार गाजर और कई तरह के मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। यह वजन घटाने को और पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है।

गाजर का अचार

मूली का अचार, मोटी कटी हुई मूली और हरी मिर्च के साथ बनाया जाता है। यह आपको कैंसर, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रखता है।

मूली का अचार

आंवले का अचार आंवला, हींग, मेथी के बीज और कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों के संक्रमणों से बचाता है।

आंवले का अचार

सबसे पहले सब्जियों को धूप में रखकर सुखाया जाता है। फिर इन्हें मसालों और तेल के साथ मिलाया जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है।

गोभी का अचार

यह अचार अदरक , लाल मिर्च, राई, हींग, नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर तैयार किया जाता है। सर्दियों में यह ठंड से बचाने में भी मदद करता है।

अदरक का अचार

यह अचार नींबू, सूखे मसाले, चीनी और सुखे हुए अदरक से तैयार किया जाता है। यह अचार हाजमे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

नींबू का अचार

यह अचार लहसुन में सूखे मसाले,नमक और गुनगुना सरसों का तेल डालकर तैयार किया जाता है। यह हृदय रोग की परेशानियों को दूर कर सकता है।

लहसुन का अचार

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स