निक्की मिश्रा
गमले में खीरा लगने के लिए मिट्टी, गोबर की खाद और बालू को आपस में मिक्स करके गमले में डालें और इसके बीजों को 4 से 5 इंच मिट्टी के अंदर डालें।
घर में गमला लेकर टमाटर के बीजों को मिट्टी के 2 से 3 इंच के अंदर सावधानी से डालें। इससे कुछ ही दिनों में टमाटर का पौधा अंकुरित हो सकता है।
मूली उगाने के लिए मूली के सफेद या लाल गोल मूली के बीजों को चुन सकते हैं। इसके बीजों को गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में 0.5 इंच की गहराई में लगाएं।
बीन्स लगाने के लिए चौड़ा और बड़ा गमला इस्तेमाल करें। बीन्स के बीज बेड़ पर दो लाइनों में लगाए जाते हैं। हर लाइन में बीजों के बीज करीब 9 इंच की दूरी रखें।
लहसुन की कलियों को अच्छी उपजाऊ और भुरभुरी मिट्टी में लगाएं। गमले में इसे लगाने के लिए नजदीकी खेत या गार्डन की मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर की छत पर ग्रो बैग या मिट्टी के बड़े पॉट में लौकी के बीजों को मिट्टी के 1 इंच की गहराई में लगाएं। इसके बीजों को मिट्टी में बोने के बाद स्प्रे पंप का छिड़काव करें।
बैंगन के बीज लगाने के लिए सीडलिंग ट्रे, पॉट का इस्तेमाल करें। इसके बीजों को 1 या 2 इंच की गहराई में बोएं और समय-समय पर पानी का छिड़काव करें।
गायत्री वर्मा