निक्की कुमारी

Health

बेल पत्र खाने से कौन-सी बीमारियां दूर होती हैं?: Bel Patra Benefits 

बेल पत्र में विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 पाया जाता है। इसके अलावा बेलपत्र में कैल्शियम और फाइबर भी होते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके कई फायदे हैं-

बेलपत्र में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे कई तरह की बीमरियों से शरीर बचा रहता है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी से भी बचाव होगा।

इम्यूनिटी मजबूत करे

बेलपत्र में फाइबर अधिक होता है। इसलिए इसे पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलती है। 

पेट के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को बवासीर की समस्या है, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, बेलपत्र पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। ये पेट की समस्याओं में आराम दिलाता है।

बवासीर से राहत

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को बीमारियों से बचाते हैं। बेलपत्र खाने से हार्ट मजबूत बनता है। इसे खाली पेट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

हार्ट हेल्थ सुधारे

बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे, तो इससे पूरे दिन आपका शरीर ठंडा बना रहेगा। गर्मियों के मौसम में इन पत्तों का सेवन और भी फायदेमंद है। 

बॉडी को ठंडक दे

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। इन पत्तों में मौजूद गुण शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। 

डायबिटीज में फायदेमंद

निक्की कुमारी

ब्रा पहनकर सोने से क्या होता है?: Bra Side Effects