निक्की कुमारी
astrology
यदि आप जन्माष्टमी पर कान्हा जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानें जन्माष्टमी पर कान्हा जी को क्या अर्पित करना चाहिए?
जन्माष्टमी के खास मौके पर कृष्ण जी को पीले रंग के वस्त्र और पीले फूल जरूर अर्पित करें। कोशिश करें भगवान का श्रृंगार भी पीले रंग से ही करें। इससे कान्हा जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं।
पीले रंग के वस्त्र
जिस तरह से कृष्ण जी को तुलसी के पत्ते प्रिय हैं, ठीक उसी तरह से उन्हें तुलसी की माला भी काफी पसंद है। उनके जन्मोत्सव के खास मौके पर आप उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें।
तुलसी की माला अर्पित करें
पंचामृत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत डालकर उनका अभिषेक करें। इससे आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
पंचामृत अर्पित करें
लड्डू गोपाल और कान्हा जी की पूजा में घी के दीपक का विशेष महत्व है। ऐसे में जन्माष्टमी की शाम को कान्हा जी को घी का दीपक जरूर अर्पित करें। इससे घर में मौजूद हर तरह की नकारात्मकता दूर रहेगी।
घी का दीपक अर्पित करें
प्यारे गोपाल जी को खीर और मीठी चीजें बेहद प्रिय हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें मीठी खीर का भोग अर्पित करें। इससे आपके जीवन में आने वाली हर दुविधा दूर होगी और आपके लिए तरक्की के सभी रास्ते खुल जाएंगे।
खीर का भोग अर्पित करें
लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री से जितना प्रेम है, उतना किसी चीज से नहीं हो सकता। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए माखन और मिश्री का भोग जरूर अर्पित करें।
माखन और मिश्री अर्पित करें
निक्की कुमारी
Blue Suit के इन क्लासी डिजाइन्स की मची है लूट, आप भी करें ट्राई: Blue Suit Design