मधु गोयल

Fashion

पुरानी प्रिंटेड साड़ी से बनाएं ये कमाल के आउटफिट्स: Old Saree Uses

हर महिला के पास पुरानी साड़ियों का एक ढेर होता है, जिसे वो फेंकना नहीं चाहती। अगर आपके पास भी प्रिंटेड साड़ी है, तो आप उससे कमाल के आउटफिट बनवा सकती हैं। 

आप अपनी किसी डिजाइनर साड़ी से गाउन बनवाकर उसे शादी या किसी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। यकीन मानिए इसके बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी। 

 गाउन बनाएं

अगर आप एक कुर्ती लवर हैं, तो आपको अपनी पुरानी साड़ी की मदद से कुर्ती या फिर सूट डिजाइन करवाना चाहिए। साड़ी से बने सूट देखने में बहुत ही प्यारे लगते हैं। 

कुर्ती बनाएं

साड़ी की मदद से आप बहुत सारी कलियों वाला अनारकली सूट बनवा सकती हैं। इसके साथ आप साड़ी से ही पैंट्स भी तैयार कर सकती हैं। ये बहुत ही प्यारा लगेगा।

अनारकली सूट

अगर आपके पास फ्लोरल या कोई खूबसूरत सी प्रिंट साड़ी है, तो उससे आप लहंगा भी बनवा सकती हैं। इस लहंगे को पहनने के बाद आप सबसे खूबसूरत लगेंगी। 

लहंगा बनाएं

आजकल हाफ साड़ी बहुत ही ज्यादा पहनी जा रही हैं, ऐसे में आप भी अपनी किसी पुरानी साड़ी से हाफ साड़ी तैयार करवा सकती हैं। इसे किसी खास फंक्शन में ट्राई करें।

हाफ साड़ी

आजकल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। आप अपनी पुरानी साड़ी से इसे डिजाइन करवाकर किसी भी फंक्शन में कहर ढा सकती हैं। 

इंडो वेस्टर्न आउटफिट

मधु गोयल

ट्रेंड में हैं नोज पिन के ये लेटेस्ट डिजाइन: Nose Pin Design