निक्की कुमारी

Lifestyle

होली पर करें ये 6 काम, पैसों की होगी बारिश: Holi Upay 2024

होली का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च के दिन मनाई जाएगी। इस दिन आपको 6 काम जरूर करने चाहिए। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। 

ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर के इस हिस्से की सफाई जरूर करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। 

ईशान कोण की सफाई

होली खेलने से पहले अपने देवी-देवताओं के नाम से घर के मंदिर में रंग जरूर चढ़ाएं। साथ ही भगवान को रंग भी लगाएं। इससे खुशहाली बनी रहती है और परिवार में भी प्रेम बढ़ता है। 

मंदिर में रंग चढ़ाएं

त्योहारों के दिन घर में किसी भी तरह की टूटी चीज न रखें। ऐसे में घर में पड़ी सभी टूटी चीजों को इस दिन घर से बाहर निकाल दें। ये चीजें नकारात्मकता का कारण बन सकती हैं। 

टूटी चीजें बाहर करें

होलिका दहन में सूखा नारियल, काला तिल, लौंग और पीली सरसों को अपने सिर के ऊपर से घुमा के डाल दें। इससे मानिसक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और तनाव भी कम होता है। 

होलिका दहन करें

यदि घर में कोई लंबे वक्त से बीमार है, तो होलिका दहन में भस्म हुई लकड़ी की राख का तिलक उस सदस्य को लगाएं। इस काम से जल्दी ही रोगों से उसे मुक्ति मिल जाएगी। 

रोग होंगे दूर

ग्रह दोष से मुक्ति के लिए होलिका दहन की भस्म शिवलिंग पर अर्पित करें। बाद में भस्म को पानी में मिलकर स्नान कर लें। इस काम को करने से कुंडली में ग्रह शांत रहते हैं। 

ग्रह दोष होंगे दू

निक्की कुमारी

महिलाओं के लिए अमृत है अमरूद के पत्तों का काढ़ा: Guava Leaf Kadha