निक्की कुमारी
Lifestyle
एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटें और 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को इसमें डुबो कर रखें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से आपके नाखुनों की ग्रोथ बेहतर होगी।
दूध और अंडा
पिसे हुए लहसुन में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिला लें। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से हाथों को धो लें।
लहसुन लगाएं
नाखुनों की ग्रोथ के लिए विटामिन सी जरूरी माना जाता है, ऐसे में आप संतरे के रस में अपने नाखुनों को डुबोकर 10 मिनट के लिए रखें। इसके बाद नाखून को हल्के गर्म पानी से धो लें।
संतरे का रस
एक चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलकर थोड़ा गर्म करें।10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबाकर रखें। इस ट्रिक को आपको रोजाना ट्राई करना है।
नींबू और जैतून का तेल
नाखुनों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप उस पर सरसों का तेल भी लगा सकते हैं। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की इस तेल से मालिश करें। इससे ग्रोथ बहुत तेज होगी।
सरसों का तेल
इस तेल से नाखूनों की मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने पर आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे नाखूनों की ग्रोथ में तेजी आ जाती है। ऐसा आपको रोजाना रात को सोने से पहले करना है।
बादाम का तेल
चार चम्मच नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में शहद और 2 बूंद रोज़मेरी ऑयल मिलाएं। इसे गरम करें। इसे नाखूनों पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें। इसे हफ्ते में 2 बार ट्राई करें।
नारियल का तेल
निक्की कुमारी
डस्की स्किन के लिए बेस्ट हैं लिपस्टिक के ये 7 शेड्स, हर कोई करेगी तारीफ: Lipstick Shades