श्वेता
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक क्रियाकलापों में लौंग और कपूर का इस्तेमाल होता है।
आइये जानते हैं कपूर और लौंग जलाने का सही समय कौन सा है और उससे क्या फायदे होते हैं।
सुबह के समय दीपक में 2 साबुत लौंग डालकर आरती करना शुभ माना जाता है और इससे सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।
रात को सोने से पहले पीतल के बर्तन में कपूर को गाय के घी में डुबोकर जला दें इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
सुबह शाम पूजा के समय कपूर और लौंग जलाकर आरती करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
अगर शत्रुओं से परेशान हैं तो सुबह पांच लौंग देशी कपूर के साथ जलाएं। ऐसा करने से शत्रु परास्त होते हैं।
रात को सोने से पहले चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाना चाहिए। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
घर में कोई बीमार हो तो शाम के समय लौंग जला कर घर के किसी कोने में रख दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में सुख-समृद्धि के लिए शनिवार या रविवार की शाम को 5 लौंग और 3 कपूर लेकर साथ में जला लें।
श्वेता