प्रतिमा सिंह

जानिए क्या है बॉय सोबर रिलेशनशिप ट्रेंड ? 

         Relationship

आपने कई बार लिविंग रिलेशनशिप का नाम सुना होगा लेकिन आजकल ट्रेंड में एक नया रिलेशनशिप का नाम चल रहा है, जिसका नाम है बॉय सोबर।

इसमें सेल्फ लव शामिल है लेकिन डेटिंग सी जुड़ी सभी चीजों से दूर रहते हैं। जो लोग रिलेशनशिप से जल्दी बोर हो जाते हैं, वो ऐसे नए-नए ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। 

इस ट्रेंड को युवा पीढ़ी बहुत पसंद कर रही है और यह युवाओं के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। यह रिश्ता गहरी दोस्ती और भावनाओं के आधार चलता है। 

 इसमें सामने वाला आपको गहरा सम्मान देता है और न्याय की भावना भी होती है। कुल मिलाकर आप इस रिलेशनशिप में आदर और ईमानदारी से पेश आते हैं।

इस रिश्ते में कोई भी शारीरिक अपेक्षाएं या रोमांस जैसी कोई उम्मीद नहीं होती फिर भी लोग सुकून के पल के लिए एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं।

जो लोग सेक्स जैसे संबंधों से बचना चाहते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद और सुरक्षित रिश्ता साबित हो सकता है और इसमें एक दूसरे की मदद भी करते हैं।

आजकल लोग तनाव भरी जिंदगी जी रहे हैं और सभी को भावनात्मक सहारे की जरूरत है। बॉय सोबर रिलेशनशिप ऐसी जरूरत को कंप्लीट करता है।

Eye Makeup: इन सिंपल स्टेप्स से करें ट्रेंडी हेलो आई मेकअप 

प्रतिमा सिंह