निक्की कुमारी
Health
लोग सेहत को अच्छा रखने के लिए लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करते हैं। ऐसे ही बहुत से लोग रात को खाना नहीं खाते। क्या होगा अगर कोई 1 महीने तक रात का डिनर न करे? जानिए-
यदि कोई शख्स 1 महीने तक डिनर स्किप करता है, तो इससे उसका कैलोरी इनटेक काफी कम हो जाता है। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।
कैलोरी कम होगी
रात को हैवी खाना खाने से पेट को दिक्कते आती हैं। वहीं, एक महीने तक आप रात को खाना नहीं खाते, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और पाचन शक्ति भी बेहतर होगी।
पाचन अच्छा होता है
रात का खाना न खाने के कई नुकसान भी है। इसका असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसकी वजह से स्ट्रेस और एंग्जायटी लेवल बढ़ सकता है। साथ ही इससे फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है।
एंग्जायटी बढ़ती है
यदि आप 1 महीने तक लगातार डिनर नहीं करते, तो आपको सुबह उठने पर बहुत ही लो फील होगा। इसकी वजह से कमजोरी होने लगेगी और लो ब्लड शुगर की भी दिक्कत हो सकती है।
कमजोरी होती है
लगातार एक लंबे समय तक डिनर स्किप करने से आपको स्लीप डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है। इससे आपकी नींद पर बहुत बुरा असर होगा और आपको सोने में दिक्कत होगी।
नींद की दिक्कत
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो डिनर स्किप करना कोई समझदारी नहीं है। आप रात को वक्त हल्का खाना खा सकते हैं। इससे हेल्थ अच्छी होती है। केवल मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।
क्या डिनर स्किप करना सही है?
निक्की कुमारी
मखाना-दूध साथ में खाने के हैं ये 5 फायदे: Makhana Milk Benefits