निक्की मिश्रा
शरीर में खून का मोटा और पतला दोनों ही होना घातक होता है। ऐसे में शरीर में खून सामान्य होना बहुत ही जरूरी है।
अगर आपके शरीर का खून काफी मोटा है, तो इसे पतला करना बहुत ही जरूरी है, जिसके लिए आहार पर ध्यान दें।
आहार है जरूरी
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो खून को पतला करने में प्रभावी है। इसे सोने से पहले दूध में मिक्स करके ले सकते हैं।
हल्दी
अदरक में सैलिसिलेट होता है, जो खून को पतला करने में प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन चाय या फिर पानी के रूप में कर सकते हैं।
अदरक
ब्लड सर्कुलेशन से लेकर खून को पतला करने के लिए लहसुन का सेवन करें। यह अन्य स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार करता है।
लहसुन
अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को पतला करने में प्रभावी होते हैं। इससे रक्त विकार दूर हो सकते हैं।
अंगूर खाएं
लाल मिर्च में मौजूद गुण शरीर में खून को पतला करने में प्रभावी हो सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
लाल मिर्च
निक्की मिश्रा