निक्की कुमारी
Health
लिवर शरीर में मौजूद सबसे बड़े और बेहद जरूरी अंगों में से एक है। ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना और प्रोटीन का संतुलन लिवर का काम है। अगर लिवर में इंफेक्शन हो जाए, तो ये 5 संकेत मिलते हैं-
शरीर में भोजन को सही ढंग से पचाने में लिवर का बड़ा रोल होता है। यदि किसी के लिवर में इंफेक्शन हो जाए, तो इससे भूख कम होने लगती है। इसकी वजह से कुछ खाने का मन नहीं होता है।
भूख कम लगना
लिवर इंफेक्शन की वजह से त्वचा पर खुजली और रैशेज की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसे अक्सर लोग एक आम समस्या समझ लेते हैं। यह लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
स्किन रैशेज
लिवर इंफेक्शन में उल्टी और मतली का जी होता है। खाना-पीना पच सके इससे पहले ही आपको उल्टी आ जाती है। इस इंफेक्शन में खाना पचाने में सबसे ज्यादा दिक्कत आने लगती है।
उल्टी आना
लिवर इंफेक्शन के इनिशियल स्टेज में ही आपको पेट दर्द और सूजन देखने को मिल सकती है। यह इसका सबसे सामान्य लक्षण है। यदि बार-बार पेट में दर्द या सूजन लगे, तो सचेत रहें।
पेट दर्द और सूजन
पीलिया लिवर से ही जुड़ी एक समस्या है। यदि आपके लिवर में किसी तरह का इंफेक्शन होता है, तो इसकी वजह से भी आपको पीलिया हो सकता है। ऐसे में कई मरीजों को बार-बार पीलिया होता है।
पीलिया की समस्या
पेशाब के रंग में बदलाव होना भी लिवर में खराबी का संकेत माना जाता है। पीलिया की समस्या में भी आपको यह लक्षण देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको गहरा पीला पेशाब आ सकता है।
पेशाब के रंग में बदलाव
निक्की कुमारी