प्रियंका शर्मा
आज के समय में हर तीसरा व्यक्ती वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है।
ज्यादातर लोग वजन घटाना तो चाहते है, लेकिन एक्सरसाइज के लिए किसी के पास समय नहीं है।
आप इन आसान उपायों से तेजी से वेट लॉस कर सकते है, जो आपको हेल्दी भी रखेंगें।
आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू ले सकते है। ये वजन घटाने में मदद करता है, साथ ही पाचन तत्रं को डिटॉक्स भी करता है।
मेथी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे भूख कम लगती है। ये वजन कम करने में मददगार होती है।
वेट लॉस करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखे है, दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
प्रोटीन से भरपूर खाना खाने से वजन कंट्रोल में रहता है, साथ ही शरीर भी हेल्दी बना रहता है।
खीरा खाना भी वजन घटाने में मददगार होगा। खीरे में अधिक मात्रा में पानी होता है, जो वजन को नियंत्रित करने का काम करता है।
स्किपिंग वजन को कम करने में बहुत मददगार है। इसे करना भी बहुत आसान है।