निक्की मिश्रा
अंकुरित मूंग के दाल में कटा हुआ टमाटर, प्याज, नींबू का रस, धनिया की पत्तियां, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके सलाद सर्व करें।
अंकुरित मूंग सलाद
खीरा, प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इसके ऊपर चाट मसाला, काली मिर्च और नमक छिड़कर सर्व करें।
खीरा और प्याज सलाद
कच्चे केले को हल्का सा स्टीम करके इसमें मस्टर्ड सॉस, शहद, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, दही और नमक डालकर सलाद तैयार करें।
कच्चे केले का सलाद
मेथी और काले चने को रातभर भिगो दें। इसके बाद इसे स्प्राउट्स मेकर में डालें और अंकुरित करें। तैयार अंकुरित चने और मेथी में हरी मिर्च, टमाटर, प्याज, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके खाएं।
स्प्राउट्स सलाद
अंकुरित मेथी में कटे हुए खीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, पुदीना की पत्तियां, काली मिर्च डालकर सलाद तैयार करें।
अंकुरित मेथी का स्वाद
1 कप क्विनोआ में गर्म पानी डालकर छोड़ दें। जब फुल जाए, तो हरी मिर्च, नमक, प्याज, गाजर, टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करके सलाद बना लें।
क्विनोआ सलाद
टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे प्लेट में फैलाएं। अब चाट मसाला, धनिया की पत्तियां, काला नमक और चुटनकीभर पीसी चीनी छिड़कें।
टमाटर का सलाद
निक्की मिश्रा
Health