स्वाति कुमारी
अजवाइन के पानी को भी वजन कम करने के लिए बहुत मददगार माना जाता है। आप इसे सुबह खाली पेट और दोनों समय खाने के बाद जरूर पिएं।
लौकी का जूस शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और वजन भी घटाती है। चाहें तो लौकी को सलाद के तौर पर भी खा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के बाद भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे आपको प्रोटीन मिले। आप फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन कर सकती हैं।
अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो डॉक्टर के अनुसार आप 6 हफ्तों के बाद हल्की एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इससे आपका वजन कम होगा।
गर्म पानी वजन घटाने में मदद करता है। चाहें तो सुबह खाली पेट और रात में सोते समय रोजाना गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं। इससे आपको फर्क नजर आएगा।
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के साथ वजन कम करने में मददगार है। इसमें आधा नींबू भी मिला सकती हैं। फ्लेवर वाला भी ग्रीन टी पी सकती हैं।
एक्सरसाइज नहीं कर सकतीं हैं, तो प्राणायाम जरूर करें। इससे मांसपेशियों की अकड़न खत्म होगी और शारीरिक व हार्मोनल समस्याओं में लाभ होगा।
स्वाति कुमारी