मानसून में घूमने के लिए मध्य प्रदेश की 10 बेहतरीन जगहें

Travel 

निक्की मिश्रा

मानसून में चंदेरी फोर्ट घूमना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां के हरे-भरे नजारे और ऐतिहासिक दीवारें आपको काफी आकर्षित कर सकते हैं।

चंदेरी फोर्ट

छिंदवाड़ा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह विशाल वेली अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। 1200 से 1500 फीट की ऊंचाई से आप यहां की खूबसूरती देख सकते हैं।

तमिया पातालकोट वेली

मुरैना से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सबलगढ़ फोर्ट काफी सुंदर है। यह मध्यकाल में बना काफी पुराना किला है, जो अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

सबलगढ़ फोर्ट

मानसून में आप सरदारपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी जा सकते हैं। यह धार जिले में स्थित है, जिसे 1983 में अधिसूचित किया गया था। यह 348 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

सरदारपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी

मानसून में आप चोरल डैम जरूर विजिट करें। यह मध्यप्रदेश का छिपा हुआ रत्न है, जो आपको शांति और स्वच्छ वातावरण देता है। यहां कुछ समय जरूर बिताएं।

चोरल डैम

खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया आइलैंड खुशियों के द्वीपों में से एक है। मानसून में आप यहां जाकर काफी रोमांच महसूस करेंगे। प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती है।

हनुवंतिया आइलैंड

यह एक ऐतिहासिक फोर्ट है, जो अपनी कलाकृति और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। मानसून में अगर आप मध्य प्रदेश गए हैं, तो इस खूबसूरत फोर्ट को देखना न भूलें।

ओरछा फोर्ट

मानसून में झरनों को देखना आपके लिए काफी अलग अनुभव हो सकता है। पन्ना से सिर्फ 14 किलोमीटर पर स्थित यह फॉल्स काफी खूबसूरत है।

पांडव फॉल्स

सदियो पुराने माण्डू के खंडहर आज भी सुरक्षित है। इसके गुंबदनुमा खंडहर और जली हुई संरचनाएं प्राचीन सभ्यता की समृद्धि का बेहतरीन उदाहरण है।

मांडू के खंडहर

मानसून में पचमढ़ी की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यहां की हरियाली और शांत नदियां काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह 3530 फीट ऊंचाई पर वसा एक हिल स्टेशन है।

पचमढ़ी

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel