निक्की मिश्रा
इस फादर्स डे पर अपने पिता को खुश करने के लिए उन्हें ट्रिप पर ले जाएं, जहां आप उनके साथ कुछ समय बिता सकेंगे। आइए जानते हैं भारत के ऐसे कास डेस्टिनेशन के बारे में-
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप अपने पिता के साथ कई खूबसूरत महल देख सकते हैं। साथ ही लग्जरी डिनर का भी मौका मिलेगा।
जयपुर
दिल्ली-एनसीआर में अगर आप रहते हैं, तो पिता के साथ ऋषिकेश निकल जाएं। योग के इस शहर में गंगा किनारे बैठना काफी सुखद अनुभव देता है।
ऋषिकेश
अगर आपके पिता धार्मिक प्रवृति के हैं, तो उन्हें हरिद्वार ले जाएं। यहां के घाट, मंशा देवी और चंडी देवी मंदिरों के दर्शन करके वे काफी खुश होंगे।
हरिद्वार
नासिक भी आपके पिता के लिए बेस्ट जगह हो सकती हैं। यहां के स्वादिष्ट वाइन और खूबसूरत शाम उनके लिए काफी अलग अनुभव हो सकता है।
नासिक
मुन्नार भारत की काफी खूबसूरत जगह है, जहां चाय की खेती और बनने के प्रोसेस को अच्छे से देख पाएंगे। यहां आकर आपके पिता चाय के हर एक टेस्ट से रू-ब-रू होंगे।
मुन्नार
यह शहर न सिर्फ चाय के बगानों के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने खूबसूरत हिल्स के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए इसे 'क्वीन ऑफ द हिल्स' भी कहा जाता है।
दार्जिलिंग
भारत के दक्षिण का आखिरी हिस्सा कन्याकुमारी भी आपके पिता के लिए परफेक्ट जगह हो सकती है। देश के इस आखिरी छोर के बाद श्रीलंका आता है।
कन्याकुमारी
इतिहास में रुचि रखने वाले पिता के लिए ग्वालियर शहर परफेक्ट हो सकता है, जहां उन्हें मानसिंह का किला से लेकर सिंधिया पैलेस देखने का मौका मिलेगा।
ग्वालियर
यदि आपके पिता हिल्स स्टेशन जाना पसंद करते हैं, तो नैनीताल ले जाएं। जून की मौसम में यह जगह उनके लिए परफेक्ट हो सकती है, जहां कई खूबसूरत जगहें हैं।
नैनीताल
इस फादर्स डे पर आप अपने पिता के साथ शिमला का प्लान कर रहे हैं, जहां के मॉल्स रोड, कुफरी जैसी जगहें उन्हें काफी पसंद आ सकती हैं।
शिमला
निक्की मिश्रा