प्रियंका शर्मा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
मान्यता है कि, घर में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में परेशानियां भी नहीं आती।
लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। नहीं तो, नुकसान हो सकता है।
आइए जानते है किन चीजों को तुलसी के पास रखने से नुकसान हो सकता है, जिनको तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए -
तुलसी के पास झाड़ू को कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की हानि होती है, साथ ही अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
झाड़ू
तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधे कभी नहीं रखने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक असर होता है।
कांटेदार पौधे
तुलसी के पौधे के पास जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रुठ जाती हैं। जिससे धन की हानि होता है।
जूते और चप्पल
तुलसी के पास शिवलिंग नहीं रखें। तुलसी का नाम पूर्वजन्म में वृंदा था, वह एक राक्षस की पत्नी थी, जिसका वध शिवजी ने किया था। इसलिए शिव पूजा में तुलसी दल नहीं चढ़ाते।
शिवलिंग
तुलसी के पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पास कूड़ेदान रखने से आर्थिक नुकसान होता है, साथ ही अन्य परेशानियां भी होती है।
कूड़ेदान