Vastu Tips For Broom

सुनैना

सुबह झाड़ू लगाते समय करें ये काम,मिलेंगे बहुत लाभ

हिंदू धर्म में झाड़ू को विशेष दर्जा दिया जाता है। माना जाता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। 

अगर आप  सुबह के समय घर में झाड़ू लगाते समय कुछ उपाय कर लें तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में-

सुबह के समय जब आप झाड़ू लगाते हैं तो इसे हमेशा साफ करके ही अपने स्थान पर रखना चाहिए। गंदी झाड़ू रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

सुबह के समय झाड़ू लगाते समय यह कहना चाहिए कि हमारे घर से बीमारी बाहर जा रही है। झाड़ू लगाते समय इसे बार-बार दोहराएं।

झाड़ू लगाते समय ऐसा बोलने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार भी खुलते हैं।

अगर आप तनाव से पीड़ित हैं तो झाड़ू लगाते समय कहना चाहिए कि तनाव दूर हो रहा है। इससे तनाव में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

अगर आप झाड़ू लगाते समय यह कहते हैं कि सारी परेशानियां खत्म हो रही हैं तो आपके दुख-दर्द दूर होने लगते हैं।

झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा लेटाकर रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरकरार रहती है।

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें ये खास उपाय, सभी संकटों से बच जाएंगे

सुनैना