मधु गोयल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में अपराजिता का पौधा होता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अपराजिता के फूलों को गुरुवार या शुक्रवार को घर लाना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक, अपराजिता का पौधा घर में लगाने से कई फ़ायदे होते हैं। आइये जानते हैं-
अपराजिता का पौधा घर में लगाने से नकरात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अपराजिता का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और गृह क्लेश कम होता है।
अपराजिता का पौधा लगाने से घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।
अपराजिता का पौधा घर में लगाने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अपराजिता का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति को तरक्की मिलती है बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
मधु गोयल