Vastu Tips

सुनैना

डाइनिंग टेबल पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

डाइनिंग टेबल पर बैठकर पूरा परिवार एक साथ खाना खाता है। वास्तु के अनुसार, यहां पर आपको कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें-

चाबियों की कभी सफाई नहीं होती इसलिए यह गंदी होती हैं। चूंकि डाइनिंग टेबल पर हम खाना खाते हैं, इसलिए यहां पर गंदी चीजें रखने की सलाह नहीं दी जाती है।

चाबियां

डाइनिंग टेबल पर दवाइयां का अर्थ यह होता है कि आप दवाइयों को भी अपने आहार का हिस्सा बना रहे हैं। इससे आपकी दवाइयां लेना कभी भी बंद नहीं होता है।

दवाइयां

अगर आप डाइनिंग टेबल पर खाना खाकर चुके हैं, तो वहां पर पढ़ाई करने से बचें। वास्तु के अनुसार आपको उसे साफ किये बिना उस पर पढ़ाई से जुड़ी किताबें नहीं रखनी चाहिए।

किताबें

डाइनिंग टेबल पर सफाई से जुड़ा सामान नहीं होना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से डाइनिंग टेबल के आसपास के एरिया में नेगेटिविटी बढ़ती है।

सफाई का समान

भोजन के दौरान अपने फ़ोन या टैबलेट  टेबल पर न रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूर रखने से आपको भोजन पर ध्यान केंद्रित करने और साथियों के साथ खाने का आनंद लेने में मदद मिलती है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

वास्तु के अनुसार डाइनिंग टेबल पर कभी भी कटलरी सेट न रखें। यदि आप कटलरी सेट का इस्तेमाल करते हैं तो नुकीले चम्मचों को हमेशा नीचे की ओर रखें।

कटलरी सेट

डाइनिंग टेबल पर कभी भी आर्टिफिशियल फ्रूट्स की टोकरी न रखें हमेशा फ्रेश फ्रूट्स को ही टोकरी में रखने की कोशिश करें। इससे घर में सुख-शांति बढ़ेगी।

फल

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें ये खास उपाय, सभी संकटों से बच जाएंगे

सुनैना