श्वेता
तिजोरी में कीमती चीजों को रखा जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार तिजोरी में कई अन्य चीजों को भी रखना चाहिए ताकि शुभ परिणाम मिल सके।
हिंदू धर्म में तुलसी और उसकी मंजरी का बहुत महत्व है। आज हम मंजरी का एक ऐसा उपाय बताएंगे जिससे आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में तुलसी की मंजरी रखनी चाहिए। तुलसी की मंजरी को तिजोरी में रखने से कई फ़ायदे होते हैं। आइये जानते हैं-
तुलसी की मंजरी को तिजोरी में रखने से घर की आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है और धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी की मंजरी को तिजोरी में रखने से घर में शांति का माहौल बना रहता है और गृह क्लेश दूर होता है।
तुलसी की मंजरी को तिजोरी में रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकरात्मकता दूर होती है।
तुलसी का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है, इसलिए तिजोरी में तुलसी की मंजरी रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
श्वेता