श्वेता
प्यार में पड़े लोगों के लिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों वे अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इजार करते हैं।
यही वजह है कि इस हफ्ते को लव वीक भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं कि वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।
प्यार के हफ्ते की शुरुआत रोज डे यानी 7 फरवरी को मनाया जाता है और इस खास दिन को लवर्स एक-दूसरे को गुलाब कयेा फूल देकर सेलिब्रेस करते हैं।
रोज़ डे
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चाॅकलेट डे मनाते हैं। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।
चॉकलेट डे
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे के तौर पर मनाते हैं। आप इस दिन प्यारा सा टेडी चुनकर अपने लव-वन को गिफ्ट कर सकते हैं।
टेडी डे
वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई वादे कर सकते हैं।
प्रॉमिस डे
वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर उनके साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं।
हग डे
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन किस डे सेलिब्रेट करते हैं, जिसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को प्यार भरे किस देते हैं।
किस डे
वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे होता है। यह दिन प्रेमी युगल आउटिंग करके, गिफ्ट का आदान-प्रदान करके रोमांटिक तरीके से मनाते हैं।
वैलेंटाइन डे
श्वेता