निक्की कुमारी

Lifestyle

वैशाख सोम प्रदोष के दिन करें ये उपाय, धन ही होगी वर्षा: Pradosh Vrat 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला सोम प्रदोष व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय आजमाकर आप भी मालामाल हो सकते हैं। 

वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 मई को दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो रही है। जिसका समापन 21 मई को दोपहर 04 बजकर 09 मिनट पर होगा। 

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

यदि आप सोम प्रदोष के दिन व्रत रखकर पूजा के समय शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करते हैं तो इससे कुंडली में शुक्र दोष दूर हो सकता है। इस उपाय से आपको ग्रह दोषों से मुक्ति मिलेगी।

ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

सोम प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस खास उपाय से चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही इससे भोलेनाथ भी खुश होंगे।

चंद्रमा होगा मजबू

यदि किसी जातक के विवाह में बाधा आ रही है, तो सोम प्रदोष व्रत के दिन 108 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से 'श्री राम' लिखकर महादेव को एक-एक करके अर्पित करें। 

शीघ्र विवाह के उपाय

सोम प्रदोष के दिन सवा किलो साबुत चावल लें और उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में जाकर शिव जी को अर्पित करें। बाकी बचे चावलों को जरूरतमंदों में बांट दें। इससे धन की कमी नहीं होगी।

धन का लगेगा भंडार

प्रदोष व्रत के दिन आप मनोकामनाओं की पूर्ति, दोष, रोग आदि से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे आपकी उन्नति होगी, सभी ग्रह दोष दूर होंगे। 

मनोकामनाओं की पूर्ति होगी

निक्की कुमारी

भारत में बैन हैं ये फूड आइटम्स, FSSAI ने माना कैंसर की जड़: Banned Food Items