श्वेता
इस साल वैशाख अमावस्या 08 मई 2024, बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये उन उपायों के बारे में जान लेते हैं।
वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इस दिन घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में एक मुट्ठी तिल भिगोकर रख दें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
वैशाख अमावस्या के दिन भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगावन नारायण प्रसन्न होते हैं और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
वैशाख अमावस्या के दिन लाल रंग के कपड़े में कपूर और अलसी के बीज बांधकर किसी पवित्र नदी में बहा दें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
वैशाख अमावस्या पर 108 बार आप तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
वैशाख अमावस्या के दिन घर में पानी में नमक डालकर पोछा लगायें। ऐसा करने से नकरात्मक उर्जा दूर होती है और सकरात्मक उर्जा का संचार होता है।
श्वेता