निक्की कुमारी

fashion

 Broad Shoulder वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं उर्वशी के ब्लाउज डिजाइन: Urvashi Rautela Blouse 

अगर आप भी चौड़े कंधों की समस्या की वजह से अपने लिए स्टाइलिश ब्लाउज नहीं बनवा पाती हैं, तो आज हम आपको उर्वशी रौतेला के कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जो चौड़े कंधों वाली महिलाओं पर खूब जचेंगे। 

वेलवेट ब्लाउज का ये क्लासी डिजाइन दिल को छू लेने वाला है। इस क्लासी ब्लाउज में बहुत ही खूबसूरत लेसवर्क किया गया है। इसे आप साड़ी और लहंगा किसी के भी साथ स्टाइल कर सकती हैं।

वेलवेट क्वाटर स्लीव वीनेक ब्लाउज

अगर आपके कंधे बहुत ही ज्यादा चौड़े हैं, तो आप इस चोली कट ब्लाउज को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। इस ब्लाउज के साथ आप लहंगा या साड़ी कुछ भी पेयर कर सकती हैं। 

फुल स्लीव चोली स्टाइल ब्लाउज

अगर आप अपनी हॉटनेस से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपको अपने वॉडरोब में इस रेड हॉट ब्रालेट ब्लाउज को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।

रेड ब्रालेट ब्लाउज

कुछ नया और यूनिक ट्राई करना है, तो आपको ऑफ शोल्डर ब्लाउज का ये क्लासी डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर किसी फंक्शन में जाएंगी, तो आपकी पड़ोसने भी जल-भुन जाएंगी। 

ऑफ शोल्डर ट्यूब ब्लाउ

अगर आपको अपने चौड़े कंधों को दिखाने में शर्म आती है, तो आप इस तरह के डिजाइनर वर्क शोल्डर वाले ब्लाउज को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इससे आपके चौड़े कंधे ढक जाएंगे। 

डीपनेक शोल्डर डिजाइन गोल्डन ब्लाउज

अगर आपको लेसवर्क वाले क्लासी और सिंपल ब्लाउज पसंद हैं, तो आपके लिए एक्ट्रेस का ये ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। इसे आप ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पहनेंगी, तो कमाल की दिखेंगी। ये काफी प्यारा डिजाइन है। 

ब्रालेट येलो लेसवर्क ब्लाउज

अगर आप अपनी कीटी ग्रुप में सबसे रीच और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो आपको उर्वशी रौतेला के इस ब्लाउज को रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप पार्टी या किसी खास फंक्शन में जा सकती हैं। 

डबल स्ट्रिप ब्लाउज विद फर डिजाइन

निक्की कुमारी

हर लड़की के पास होने चाहिए ये 7 Makeup Brushes: Types Of Makeup Brushes