श्वेता
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
कई लोग तुलसी के पौधे में दूध भी डालते हैं। तुलसी में दूध डालना शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं तुलसी में दूध डालने से क्या होता है?
तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर डालने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करने से परिवार में हो रहे क्लह-कलेशों से भी छुटकारा मिलता है।
अगर गुरुवार के दिन तुलसी में दूध अर्पित किया जाए, तो कुडंली में बृहस्पति तो मजबूत होता ही है साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करने से तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तुलसी के पौधे में जल के अलावा कच्चा दूध अर्पित करने से दुर्भाग्य दूर होता है और हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ होता है।
श्वेता