श्‍वेता

Tulsi Plant

तुलसी पर चढ़ाएंगे ये चीजें, तो मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में खुशहाली का वास होता है।

अगर कोई इंसान आर्थिक तंगी और परेशानियों से घिरा है तो तुलसी के पौधे पर कुछ चीजों को चढ़ाने से कष्टों से मुक्ति मिलती। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

तुलसी के पौधे पर सुहाग की चीजें जैसे चूड़ी, बिंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, कुमकुम चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से जला चढ़ाएं। इससे पौधा हरा- भरा रहेगा जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना शुभ होता है। इससे घर में धन और सुख-शांति बनी रहती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाएं, ऐसा करने वाले का भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है और जीवन में दुख दर्द दूर हो जाता है।

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि