श्‍वेता

Tulsi Plant

तुलसी के पौधे पर गुड़ चढ़ाने के फायदे

हिन्दू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।

घर में तुलसी का पौधा होने से सकरात्मक उर्जा पैदा होती है और साथ ही बुरी शक्तियां भी आसपास नहीं भटकती हैं।

तुलसी के पौधे में जल, दूध चढ़ाने के बारे में आपने खूब सुना होगा लेकिन आप चाहें तो गुड़ भी तुलसी के पौधे में चढ़ा सकते हैं।

ऐसे में आइये जानते हैं कि अगर आप तुलसी के पौधे में गुड चढ़ाते हैं तो इससे आपको क्या फायदे होते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को धन हानि के साथ व्यापार में भी समस्या आ रही है, तो तुलसी के पौधे में गुड़ चढ़ाना शुभ होगा।

तुलसी के पौधे में गुड़ चढ़ाने से आपके ऊपर दुश्मन हावी नहीं होगा और आप जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुलसी के पौधे में गुड़ चढ़ाने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में छायी हुई अशांति दूर होती है।

तुलसी के पौधे को गुड़ चढ़ाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न  होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाये रखते हैं।

श्‍वेता

Puja Niyam

तुलसी विवाह की पूजन सामग्री और विधि