श्वेता
तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। हिन्दू धर्म को मानने वाले तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर ही दिन की शुरूआत करते हैं।
तुलसी के पौधे में दीया जलाने का भी नियम है। आज हम आपको तुलसी की लकड़ी से दीपक जलाने के कितने लाभ हैं, उसके बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं-
तुलसी की सूखी हुई लकड़ियों से दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक घर से बुरी नजर को दूर रखता है। इससे लक्ष्मी आपके घर की रक्षा करती हैं। इससे धन की कमी नहीं होती है।
इस दीपक को घर में जलाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु के आगे तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने से परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
यह दीपक वैवाहिक जीवन मजबूत बनाता है। आप तुलसी के पौधे की लकड़ी से दीया जलाएंगे तो रिश्ता मजबूत होगा। इससे ग्रह और वास्तु दोष दूर होगा।
कैसे जलाएं दीया : तुलसी की 7 सूखी लकड़ियों को जमा कर लीजिए, फिर उस पर तेल में भीगी हुई बाती लपेट दीजिए और भगवान विष्णु के आगे जला दीजिए।
श्वेता