प्रतिमा सिंह

अनचाहे बालों के लिए बेस्ट हैं ये 5 DIY हैक्स  

         Beauty Tips

अपने अनचाहे बालों (Unwanted hair ) को हटाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें केमिकल्स होते हैं और कई बार बहुत दर्द भी सहना पड़ता है।  

ऐसे में घर पर ही DIY हैक्स की मदद से अपने अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। ये Beauty Hacks आपकी स्किन के अनचाहे बालों को तो हटाने के साथ ही यह आपके चेहरे पर निखार भी लाएंगे।

1 चम्मच शहद और 2 चम्मच चीनी को एक कटोरी में मिलाकर गैस पर अच्छे से गर्म होने दें। ठंडा होने के बाद इसे अनचाहे बालों के एरिया में लगाएं। फिर इसे वैक्स की तरह ही स्ट्रिप्स से खींच लें। 

       चीनी और शहद DIY वैक्स

फिटकरी का पाउडर बनाकर एक कटोरी में रख लें और इसमें गुलाब जल, हल्दी और नींबू के रस का पेस्ट बना लें। इसको चेहरे पर लगा दें।  सूखने के बाद हाथों से रगड़-रगड़ कर इसे साफ करेंं। 

 फिटकरी और गुलाब जल वैक्स

4 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसकोचेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद उंगलियों से रगड़-रगड़ कर इसे साफ करें।

  शहद, बेसन और हल्दी का पैक

दो चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिला लेना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और जब यह सुख जाए तो इसे धीरे-धीरे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें।  

      बेसन और गुलाब जल पैक

एक कटोरी में पपीते के कुछ टुकड़े का पेस्ट बनाकर रख लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी मिला दें। फिर आप इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाए रखें। सूखने के बाद इसे रगड़कर साफ कर लें।  

            हल्दी और पपीता

Skin Care Tips: टैनिंग हटाने के लिए भूलकर भी ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

प्रतिमा सिंह