निक्की कुमारी

Lifestyle

फेस्टिव सीजन में पैरों की शोभा बढ़ा देंगे बिछिया के ये ट्रेंडी डिजाइन: Toe Ring Designs 

अगर आप भी वहीं बोरिंग चांदी के डिजाइन वाली बिछिया पहनकर थक चुकी हैं, तो आपको ट्रेंडी डिजाइन्स पर एक नजर डालनी चाहिए। आइए आज हम आपको बिछिया के कुछ ऐसे डिजाइन्स दिखाएंगे, जो आपके पैरों की शोभा बढ़ा देंगे। 

आपने अब तक रिंग शेप वाली बिछिया ही पहनी होगी, लेकिन आजकल चेन डिजाइन वाली बिछिया भी खूब ट्रेंड में हैं। इसे पहनने के बाद आपके पैर किसी राजकुमारी जैसे लगेंगे। ये बिछिया पायल डिजाइन के साथ आती है। 

ट्रेंडी चेन डिजाइन बिछिया

बिछिया का ये डिजाइन आपने आज से पहले शायद ही कभी देखा होगा। इसमें मोतियों का काम है। साथ ही इसमें मल्टीलेयर हैं। इसे पहनने के बाद आपके पैर बहुत ही प्यारे लगेंगे। त्योहारों के सीजन के लिए ऐसी बिछिया परफेक्ट रहेगी। 

मल्टीलेयर चेन मोती बिछिया

चांदी वाले डिजाइन की बिछिया को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। अगर आप ट्रेडिशन और स्टाइल को ब्लेंड करना चाहती हैं, तो आपके लिए चांदी वाली बिछिया का ये डिजाइन बेस्ट रहेगा।

चांदी नग बिछिया डिजाइन

अगर आप लाइटवेट जूलरी पहनना पसंद करती हैं और ऑफिस गोइंग विमेन हैं, तो आपके लिए मिनिमल डिजाइन वाली ये बिछिया परफेक्ट रहेगी। इसे पहनकर आप ऑफिस भी जा सकती हैं। 

मिनिमल डिजाइन बिछिया

अगर आप अपने पैरों की सारी उंगलियों में बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो आपको फ्लोरल डिजाइन वाली ये बिछिया ट्राई करनी चाहिए। त्योहारों के सीजन में ये आपके पैरों पर बहुत ही प्यारी लगने वाली है। 

फ्लोरल 4 फिंगर बिछिया

ग्रीन स्टोन जूलरी हर तरह के और हर कलर के आउटफिट के साथ मैच करती है। इसी तरह से ग्रीन स्टोन बिछिया भी आपके हर आउटफिट के साथ प्यारी लगेगी। फेस्टिव सीजन में लाइटवेट बिछिया पसंद करने वालों के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है।

ग्रीन स्टोन सिल्वर बिछिया

निक्की कुमारी

चेहरे की रंगत को निखार देगा टमाटर का स्क्रब, ऐसे करें इस्तेमाल: Tomato Face Scrub