निक्की कुमारी
Lifestyle
अगर आप अपने बालों को कैसे स्टाइल करना है, इसके बारे में नहीं सोच पा रही हैं, तो आज हम आपको बालों के लिए कुछ ट्रेंडी और क्लासी आइडिया देंगे। आइए देखें ट्रेंडी हेयरस्टाइल आइडिया, जो करवाचौथ पर आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।
करवाचौथ पर अगर आप लहंगा कैरी करने वाली हैं, तो इसके साथ आपको ये वाला हेयरस्टाइल करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले बालों को सुलझाकर ऊपर के आधे हिस्से में फ्रेंच ब्रेड्स बना लें। इसके बाद हाफ टाय हेयर करें।
कर्ल्स विद फ्रेंच ब्रेड
अगर आप करवाचौथ पर खुद से रेडी होने वाली हैं और आपके पास टाइम कम है, तो ये वाला इजी हेयरस्टाइल आपके लिए है। इसके लिए सबसे पहले आगे से अपने फेस के हिसाब से बालों को शेप दें। अब उन्हें हाफ टाय करके उनके कर्ल्स बना लें।
हाफ टाय कर्ल्स विद एक्सेसरीज
अगर आपके बारे बहुत ही मोटे हैं और आप खुले बालों को संभाल नहीं पातीं, तो आपको इस स्टाइल को देखना चाहिए। इसके लिए बालों की लूज सिंपल ब्रेड्स बनाएं। इसके बाद उन पर अपनी पसंद की कोई भी आर्टिफिशियल हेयर एक्सेसरीज लगा लें।
लूज ब्रेड्स विद मेटल फ्लावर्स
अगर बालों को कर्ल्स करते हुए आपके बाल सही से सेट नहीं हो पाए हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन कर्ल्स को संभालते हुए उनसे मैसी बन भी बना सकती हैं। इसके साथ आगे से जुल्फें निकालें और फूलों से बन को एक फाइनल लुक दें।
बन विद मैसी कर्ल्स
अगर इस बार आपके पास अपने बालों के लिए बहुत सारा वक्त है, तो आप अपने कर्ली और खुले बालों के साथ इस तरह की मल्टीलेयर डिजाइनिंग कर सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
ओपन हेयर विद मल्टी लेयर ब्रेड्स
अगर आप अपने बंधे हुए बालों के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ऊपर से मल्टीलेयर फ्रेंच ब्रेड्स के साथ बॉटम में लूज ब्रेड स्टाइल करें। इसे ताजा गुलाब के फूलों और पत्तों के साथ सजाएं। इससे आपका सिंपल सा हेयर स्टाइल भी कमाल का लगेगा।
डिजाइनर लूज ब्रेड्स विद फ्लावर्स
निक्की कुमारी
नवरात्रि के लिए परफेक्ट हैं ये बोल्ड आई मेकअप लुक्स: Bold Eye Makeup