मधु गोयल
Fashion
ब्लाउज के बोरिंग डिजाइन पहनकर अगर बोर हो चुकी हैं, तो अब आपको स्टाइलिश स्लीव्स डिजाइन्स को अपने ब्लाउज का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए देखें-
गर्मियों के सीजन में स्टाइल के साथ कंफर्टेबल लुक के लिए यह स्लीव डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसे पहनने के बाद हर कोई बस आपकी ही तारीफ करेगा।
रफल डिजाइन स्लीव
साड़ी के साथ डिफरेंट लुक के लिए आप एंजल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। यह ब्लाउज स्टाइल एकदम यूनिक है। ये आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है।
एंजल स्लीव्स
फुल स्लीव्स का ट्रेंड एक बार फिर से फैशन में हैं। यह काफी सिंपल और अच्छे लगते हैं। इसमें आपकी बाजूओं का फैट भी हाइड हो जाता है। ये आपके लुक को कमाल का बना देगा।
फुल स्लीव्स
आप चाहें तो स्लीव्स को अपने साड़ी के ब्लाउज के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे पहनकर आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
पफ स्लीव डिजाइन
किसी भी पार्टी के लिए तैयार होना हो तो बेल स्लीव ब्लाउज लाजवाब है। आप इस हटके ट्रेंड को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप किसी भी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
बेल स्लीव
पिछले कुछ सालों से कोल्ड शोल्डर स्लीव का ट्रेंड काफी देखने को मिला है। वैसे यह कोई नया ट्रेंड नहीं है। इस तरह के स्लीव 90 के दशक में काफी पॉपुलर थे।
कोल्ड शोल्डर
मधु गोयल