निक्की मिश्रा
यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध स्थिल है। इसे सन् 1911 में किंग जॉर्ज V और क्वीन मैरी के आगमन पर स्वागत के लिए तैयार किया गया है। यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
गेट वे ऑफ इंडिया
मुंबई की यात्रा चौपाटी और जुहू बीच के बिना अधूरी है। चौपाटी पर आप तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, जुहू बीच पर समुद्र तट का आनंद ले सकते हैं।
चौपाटी और जुहू बीच
यह पार्क करीब 103 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला बुआ है। यह हर साल 20 लाख से अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। मुंबई यात्रा के दौरान इस खूबसूरत पार्क में जरूर जाएं।
संजय गांधी नेशनल पार्क
सेलेब्रिटीज का पसंदीदा मंदिर मुंबई में स्थित है, जहां न सिर्फ फिल्म अभिनेता बल्कि आप भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां मनोकामना पूरी लोग आते हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई का यह एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। इस मंदिर के नाम से बी मुंबई को नाम मिला है। कोली मछुआरे मुंबा देवी की पूजा करते हैं, यह मंदिर उन्हीं को समर्पित है।
मुंबा देवी मंदिर
हाजी अली दरगाह चारों ओर से समुद्र से घिरी हुई है, जहां पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। इस मस्जिद का निर्माण 19वीं सदी में हुआ था, जो काफी आकर्षक है।
हाजी अलीदरगाह
यह प्लेनेटोरियम नेहरू विज्ञान केंद्र का एक हिस्सा है, जो मुंबई में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन है। यहां आकर आप चांद-तारे को नजदीक से देख सकते हैं।
नेहरू प्लेनेटोरियम
यह रिजर्व बैंक मुख्यालय का एक म्यूजियम है। इसमें मॉनेटरी म्यूजियम है, जहां आप प्राचीन काल के पंच मार्क वाले सिक्कों, छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के सिक्कों को देख सकते हैं।
आरबीआई मॉनेटरी म्यूजियम
यह पूरे भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पर बना पार्क है, जो मुंबई में गोराई बीच के पास स्थित है। यह इंटरनेशनल पैटर्न पर डिजाइन किया गया पार्क है।
एस्सेल वर्ल्ड
यह गार्डन मालाबार हिल के शीर्ष पर स्थित है। यहां से ना सिर्फ अरब सागर का विशाल विस्तार दिखाई देता है बल्कि मुंबई स्काईलाइन का भव्य नजारा भी देखने को मिलता है।
हैंगिंग गार्डन
निक्की मिश्रा