निक्की मिश्रा
दिल्ली के मशहूर लाल किले का निर्माण मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है, जिसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है।
लाल किला
राष्ट्रपति भवन के सीध में बना हुआ यह स्थान प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया हैI यहां दिन-रात अमर जवान ज्योति जलती है।
इंडिया गेट
इस मीनार को कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनाया गया है, जो ऊंची इमारतों में से एक मानी जाती हैI यह ईरानी वास्तुकला का भव्य उदाहरण है।
क़ुतुब मीनार
मुगल वास्तुकला से निर्मित इस मकबरे को लाल पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है। इस स्थान को हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया थाI
हुमायूँ का मकबरा
इस मंदिर को स्वामी नारायण मंदिर भी कहा जाता हैI यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में शामिल हैI
अक्षरधाम मंदिर
साउथ दिल्ली में स्थित छत्तरपुर मंदिर में शिव-पार्वती, हनुमान, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी जैसे कई भगवानों की भव्य मूर्तियां हैं। यह काफी प्यारा मंदिर है।
छत्तरपुर मंदिर
दिल्ली का यह इस्कॉन टेम्पल काफी खूबसूरत है, जो भगवान श्री कृष्ण और राधा को समर्पित है। इस मंदिर में म्यूज़ियम, रेस्टोरेंट भी मौजूद हैंI
इस्कॉन मंदिर
लोटस टेम्पल का आकार कमर की तरह है, इसलिए इसे लोटस टेमपल कहा जाता है। दिल्ली की भागदौड़ में आपको यहां शांत माहौल मिलेगाI
लोटस टेम्पल
दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद इंडो-इस्लामिक और मुगल वास्तुकला का खूबसूरत नमूना है। ईद के समय यहां लोगों की काफी भीड़ उमड़ती हैI
जामा मस्जिद
इस रेल म्यूजियम में पुरानी रेलों को विरासत के रूप में पर रखा गया है। इसमें कुछ टॉय ट्रेन भी हैंI यहां आप डीजल और स्टीम इंजन के रेल देख सकते हैं।
नेशनल रेल म्यूज़ियम
निक्की मिश्रा