स्वेता
सभी जानते हैं कि पृथ्वी गोल है। हर जगह कोई न कोई देश बसा हुआ है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का आखिरी देश कौन सा है।
नॉर्वे दुनिया का आखिरी देश है। माना जाता है कि वहां पृथ्वी की सीमा का अंत हो जाता है। यह देश उत्तरी पोल के पास स्थित है।
यह देश बहुत खूबसूरत है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि यहां रात बहुत छोटी होती है। इस देश में मात्र 40 मिनट के लिए सूरज डूबता है।
नॉर्वे में रात के 12.43 बजे सूरज डूबता है। इसके 40 मिनट बाद यानी 1.30 बजे फिर सुबह की पहली किरण जगमगाने लगती है।
ये सिलसिला पूरे साल नहीं चलता है, बल्कि सूरज के डूबने और 40 मिनट बाद ही उगने का क्रम ढाई महीने ही रहता है।
यही वजह है कि नॉर्वे को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है। यूरोपीय महाद्वीप का देश नॉर्वे आर्किटिक सर्किल में आता है।
आपको बता दें कि नॉर्वे में मई से जुलाई के बीच 76 दिन ऐसे होते हैं, जब सूरज डूबता ही नहीं है।
यह देश बहुत ठंडा है। जहां और देशों में गर्मीयों में तापमान 45° से 50 डिग्री के बीच होता है,वहीं गर्मियों में यहां तापमान जीरो डिग्री रहता है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 45 डिग्री के नीचे चला जाता है।
स्वेता