स्वाति कुमारी
देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा-वृंदावन में मनाई जाने वाली होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां फूलों से होली खेली जाती है।
मथुरा-वृंदावन
यूपी का बरसाना भी अपनी होली के लिए काफी मशहूर है। यह शहर अपनी प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए जाना जाता है। यहां पुरुषों को महिलाओं द्वारा लाठियों से पीटा जाता है।
बरसाना
आप अपने परिवार के साथ होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो झीलों के शहर उदयपुर जाएं। यह शहर और इसकी गलियां होली के दिन ढेर सारे रंगों से सराबोर हो जाती है।
उदयपुर
पुष्कर में वाराह घाट और ब्रह्म चौकी पर होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां होली के समय एक मेला भी लगता है। होली के समय यहां विदेशी पर्यटक भी आते हैं।
पुष्कर
पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में रंगों का त्योहार उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यहां रंगों के साथ फूलों की होली भी खेली जाती है।
पश्चिम बंगाल
कर्नाटक के हंपी में होलिका दहन के साथ-साथ धुलंडी भी मनाई जाती है। इसके अलावा यहां बेहद खास और पारंपरिक अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाता है।
हम्पी
बनारस में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन होली के वक्त यह भीड़ और बढ़ जाती है। यहां होली का जश्न, आम रंगों का न होकर खास तरीके से बनाया जाता है।
बनारस
स्वाति कुमारी