TRAVEL

ये हैं भारत के 12 सबसे  खूबसूरत बीच

निधि मिश्रा

बीच पर घूमना सभी को पसंद होता है। आज  हम भारत के 12 सबसे खूबसूरत बीच की  लिस्ट लेकर आए है।

गोकर्ण बीच, कर्नाटक

कर्नाटक का गोकर्ण बीच अपने शांत वातावरण  के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है।

मरारी बीच, केरल

केरल के इस खूबसूरत बीच का नाम अरब  सागर के तट पर स्थित गांव मरारीकुलम  के नाम पर रखा गया है।

चांदीपुरम बीच, ओडिशा

चांदीपुरम बीच भारत के खूबसूरत समुद्र तटों  में शुमार है। इस बीच पर आपको नारियल  के पेड़ और विशाल समुद्र दिखाई देंगे। 

पालोलेम बीच,गोवा

पालोलेम बीच गोवा के सबसे खूबसूरत समुद्र  तटों में से एक है। यह समुद्र तट नारियल  के घने पेड़ के जंगलों से घरा हुआ है। 

राधानगर बीच, अंडमान

अंडमान और निकोबार द्विप को खूबसूरत बीच के लिए ही जाना जाता है। राधानगर बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा अद्भुत होता है।

पैराडाइज बीच,पुडुचेरी

पैराडाइज बीच को स्वर्ग भी कहा जाता है। यह बीच कपल्स के लिए बेस्ट है। इस बीच का प्राकृतिक वातावरण यात्रियों का मन मोह लेता है।

वर्कला बीच, त्रिवेन्द्रम

यह बीच बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस भी है। यहां पर हर साल सैकड़ों सैलानी में देश और विदेश से घूमने आते है।

कोवलम बीच,केरल

कोवलम बीच केरल के दक्षिण में बसा एक  छोटा सा तटीय शहर है। इस बीच की नदियां  और झरने पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

बटरफ्लाई बीच,दक्षिण गोवा

बटरफ्लाई बीच दक्षिण गोवा के खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है। यह बीच साफ पानी, प्राकृतिक सौंदर्य  के लिए फेमस है।

गोल्डन बीच, ओडिशा

यह बीच ओडिशा के पुरी में प्रकृति की सुंदरता का एक आदर्श उदाहरण है। इस बीच को भारत के सबसे स्वच्छ बीच का खिताब से नवाजा गया है। 

कैंडोलिम बीच,गोवा

कैंडोलिम बीच गोवा का काफी फेमस बीच है और इस बीच पर आप दोस्तों के साथ अवश्य छुट्टियां बिताने जाएं।

मंदारमणि बीच,पश्चिम बंगाल

मंदारमणि के गांव में स्थित यह समुद्र तट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सादगी के लिए प्रसिद्ध है। हर साल भारी मात्रा में सैलानी घूमने आते है।

दिवाली पर ये खूबसूरत 8 जगहें एक बार ज़रूर घूम आएं

Diwali Travel Guide 

स्वाति कुमारी