सुनैना

Travel

ये हैं नैनीताल के आसपास घूमने की बेहद खूबसूरत जगहें

पंगोट हिमालय का एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। ट्रेकर्स, माउंटेन बाइकर्स और बर्ड वॉचर्स के बीच यह जगह बहुत फेमस है।

पंगोट

अगर आप नेचर लवर हैं, तो आपको नैनीताल के इस छोटे से गांव में जरूर जाना चाहिए। प्रकृति की गोद में बसा यह गांव आपको एक अद्भुत दुनिया में ले जाएगा।

गेठिया

नैनीताल में नौकुचियाताल किसी स्‍वर्ग से कम नहीं है। इस का अर्थ है नौ कोनों की झील। आप यहां पर पैराग्‍लाइडिंग, पैडलिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

नौकुचियाताल

शीतलाखेत नैनीताल के पास एक सुंदर सा हिल स्‍टेशन है। बर्ड वॉचर्स के बीच यह जगह खूब मशहूर है।यहां सिहायी देवी मंदिर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

शीतलाखेत

लोहाघाट ऊंचे ऊंचे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढंकी चोटियाें से घिरा हुआ है। शहर की सुंदरता और सांस्कृतिक इतिहास पर्यटकों को आकर्षित करता है।

लोहाघाट

मुक्तेश्वर उत्तराखंड में घूमने के लिए बढ़िया जगहों में आती है। धुंध वाले बादल, चेहरे को छूती ठंडी हवाएं आपके सफर को यादगार बना देंगी।

मुक्तेश्वर

सातताल में 7 छोटी-छोटी झीलें हैं। नैनीताल से यह जगह 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां कैंप या फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

सातताल

भीमताल नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आपको शांति और सफाई दोनों ही मिलेगी। यहां पर आप अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं।

भीमताल

Travel : ड्रीम विलेज जो आपको अपनी लाईफ में एक बार जरूर घूमने चाहिए

सुनैना