सुनैना
बैंगलोर शहर में स्थित लालबाग बोटैनिकल गार्डन भारत के सबसे प्रसिद्ध उद्यानो में से एक है, जिसे सामान्यत: लाल बाग कहा जाता है।
हैदर अली ने 1760 में इस का निर्माण किया था लेकिन उनके बेटे टीपू सुल्तान ने इसे पूरा करवाया था।यह बाग कर्नाटक के सबसे बड़े बागों में से एक है।
लालबाग में बने ग्लास हाउस की आधारशिला 1889 में लंदन के क्रिस्टल पैलेस पर रखी गई थी। यहां हर साल सुंदर फूलों की प्रदर्शनी होती है।
यहां पर हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दौरान फूलों के शो आयोजित किए जाते हैं, जिसे हजारों लोग देखने आते हैं।
बगीचे में लगभग 670 प्रकार के पौधे हैं, और इसमें लगभग 1850 पौधों की प्रजातियाँ हैं, जिसमें से कुछ दुर्लभ और विदेशी भी हैं।
बगीचे के बीच में एक प्राचीन चट्टान है जिसे लालबाग चट्टान कहा जाता है। यह लगभग 3,000 मिलियन वर्ष पुरानी है और इसका भूवैज्ञानिक महत्व है।
बगीचे के दक्षिणी भाग में एक बड़ी झील है, जो इस बगीचे की शांति और सुंदरता को बढ़ाती है। यह जलीय जीवों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इस बाग में कई तरह के पक्षी देखे जा सकते हैं, जैसे बगुले, कोयल और तोते , जो पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करते हैं।
सुनैना