श्‍वेता

Travel

ये हैं भारत के सबसे अद्भुत ब्रिज, एक बार जरूर देखने जाएं

कोरोनेशन ब्रिज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित हरी चोटियों के बीच मौजूद है। यह ब्रिज तीस्ता नदी पर बनाया गया है।

कोरोनेशन ब्रिज

विद्यासागर सेतु कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाली हुगली नदी पर एक केबल-स्टे टोल ब्रिज है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

विद्यासागर सेतु

मंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज बांद्रा को मुम्बई के पश्चिमी और दक्षिणी उपनगरों से जोड़ता है। यह पानी पर बना देश का सबसे लंबा पुल है।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

यह ब्रिज रामेश्‍वरम को भारत के मुख्‍य भू-भाग से जोड़ता है। तमिलनाडु में स्थित यह ब्रिज समुद्र के ऊपर बना है और देखने में यह बहुत ही खूबसूरत है।

पंबन ब्रिज

कोच्चि का वेंबनाद ब्रिज भारत का सबसे लंबा रेलवे पुल है, जो एडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। इस पुल से सिर्फ ट्रेनों के द्वारा माल की ढुलाई होती है।

वेंबनाद ब्रिज

प्रयागराज का न्यू यमुना ब्रिज भारत का सबसे लंबा केबल ब्रिज है। यह ब्रिज सड़क पुल का शानदार नमूना है। यह पुल प्रयागराज सिटी को नैनी से जोड़ता है।

न्यू यमुना ब्रिज

बिहार के पटना जिले में गंगा नदी पर बना महात्मा गांधी सेतु पटना से हाजीपुर को जोड़ता है। यह पुल भारत का दूसरा सबसे लंबा पुल है।

महात्मा गांधी सेतु

राजमुंदरी में गोदावरी ब्रिज साउथ इंडिया की सबसे बड़ी नदी गोदावरी पर बना है। यह पुल देखने में दो मजिंला नजर आता है।

गोदावरी ब्रिज

श्‍वेता

Travel

दिसंबर में घूमने के लिए हिमाचल की ये 8 जगह हैं बेस्ट