उदयपुर घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग, तो इन 8 मंदिरों के करें दर्शन

Travel

स्वाति कुमारी

जगदीश मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर भगवान गणेश, सूर्य भगवान, शक्ति की देवी और शिव जी मूर्ति समेत भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित की गई है। 

जगदीश मंदिर

उदयपुर में करणी माता मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटक व दर्शनीय स्थल है। यह माचला मगरा पहाड़ियों पर स्थित हिंदू देवी करणी माता को समर्पित एक मंदिर है। 

करणी माता मंदिर 

उदयपुर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, अंबिका माता मंदिर के दर्शन करें। यह अपनी बेहतरीन मूर्तियों के लिए राजस्थान के खजुराहो के रूप में प्रसिद्ध है।

अंबिका माता मंदिर

इकलिंगजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। जो शिव भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। मंदिर में 50 फीट शिव जी की चतुर्मुखी मूर्ति है, जिसे काले मार्बल से बनाया गया है। 

इकलिंगजी मंदिर 

द्वारकाधीश मंदिर नाथद्वारा को उदयपुर का प्रमुख दर्शनीय स्थल माना जाता है। यह मंदिर कलाकृति और सुंदर मूर्तियों के कारण आकर्षण का केंद्र माना जाता है। 

नाथद्वारा मंदिर

ये मंदिर धन और समृद्धि की देवी को समर्पित है। देवी को श्रीमाली समाज की पारिवारिक देवी माना जाता है और मंदिर की दिखभाल श्रीमाली जाति संपति ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। 

महालक्ष्मी मंदिर

महाकालेश्वर मंदिर उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और माना जाता है कि यह 900 वर्ष से अधिक पुराना है। 

महाकालेश्वर मंदिर

 भगवान गणेश की खड़ी मूर्ति वाले इस मंदिर का निर्माण 350 साल पहले किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि सच्ची श्रद्धा वाले भक्त की यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है।

बोहरा गणेश मंदिर

मुंबई घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग, तो इन 7 मंदिरों के करें दर्शन

Travel

स्वाति कुमारी