स्वाति कुमारी
जयपुर का बिड़ला मंदिर सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इस प्रसिद्ध मंदिर को भक्त लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं।
बिड़ला मंदिर
जयपुर में प्रसिद्ध गढ़ गणेश मंदिर को नेहर के गणेश मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह जयपुर में अरावली पर्वत माला पर स्थित है।
गढ़ गणेश मंदिर
भक्तों को शिला देवी मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। यहां खास मौकों पर माता के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगती हैं। ये मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक खुला रहता है।
शिला देवी माता मंदिर
जयपुर के गलता जी मंदिर में जाकर आपको सिर्फ शांति मिलेगी। बालाजी का ये मंदिर काफी भव्य है। यहां का तालाब और कुंड आकर्षण का केंद्र है।
गलता जी मंदिर
यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1735 में भगवान कृष्ण का सपना देखने के बाद इस मंदिर का निर्माण कराया था।
गोविंद देवजी मंदिर
यह भगवान शिव का पवित्र मंदिर है। इस मंदिर में संगमरमर के फर्श के साथ एक काले पत्थर का शिवलिंग है, जिसे सुंदर सुनहरे चित्रों से सजाया गया है।
तारकेश्वर महादेव मंदिर
यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। यहां मौजूद भगवान गणेश की मूर्ति पांच सौ साल पुरानी बताई जाती हैं। मंदिर के चारों ओर एक सुंदर महल बना हुआ है।
मोती डूंगरी मंदिर
स्वाति कुमारी