सुनैना
वायनाड में आप झरने, ऐतिहासिक गुफाएं, मंदिर और वादियों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। वहीं मसाला बागानों और वन्य जीव अभ्यारण भी घूम सकते हैं।
वायनाड-केरला
रेगिस्तानी राज्य में होने के बावजूद भी माउंट आबू में नदी, तालाब, झरने और सदाबहार जंगल मौजूद हैं, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
माउंट आबू-राजस्थान
उत्तराखंड का यह मशहूर हिल स्टेशन आज भी लोगों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। यहां कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक घूमने लायक हैं।
लोगों का
मसूरी-उत्तराखंड
सदाबहार लकड़ी के जंगल, धुंध की पहाड़ियां, आकर्षक चोटियां, हरी-भरी घाटियां और शांति का एक अंतहीन खंड कूर्ग शहर की विशेषता हैं।
कूर्ग-कर्नाटक
अंडमान और निकोबार नेचुरल सुंदरता से भरा हुआ द्वीप-समूह है। हरियाली से भरी सभी छोटे-बड़े द्वीपों की मनोरम सुंदरता देखते ही बनती है।
अण्डमान-द्वीप
औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहाँ से नंदादेवी, कमेट तथा दूनागिरी जैसे विशाल पर्वत चोटियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
औली-उत्तराखंड
यहां की खूबसूरत चित्रकारी पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। इसके अलावा ये मंदिर प्राचीनकाल के इतिहास और संस्कृति की गवाही भी देता है।
खजुराहो-मध्य प्रदेश
ऊटी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। ऊटी झील, मुरुगन मंदिर, प्यकारा जलप्रपात, बॉटनिकल गार्डन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
ऊटी-तमिलनाडु